फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चिकित्सा शिविर में की मवेशियों की जांच

चिकित्सा शिविर में की मवेशियों की जांच

Fri, 07 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में की मवेशियों की जांच
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद परियोजना के तत्वावधान में राजकीय पशु चिकित्सालय बीजपुर में बुधवार को दो दिवसीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु पालकों को जागरूक करने के साथ ही चिकित्सकों की टीम ने मवेशियों के स्वास्थ्य की जांच भी की। पशु चिकित्सक डा. विवेक सरोज की नेतृत्व वाली टीम ने म्योरपुर ब्लाक के बीजपुर, सिरसोती एवं डोड़हर में मवेशियों के स्वास्थ्य की जांच कर बीमार पशुओं को दवा दी। पशु चिकित्सक ने बताया कि गाय, भैंस व बकरी आदि जानवरों के विभिन्न प्रकार के रोग जैसे गलघोंटू, खनवा एवं बुखार आदि रोगों की जांच की गई। बीजपुर अस्पताल में लगे शिविर में पशु पालकों को जानवरों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के संदर्भ में आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान पशुओं में किसी भी प्रकार के रोग पाए जाने पर उससे संबंधित नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस मौके पर उप महाप्रबंधक सीएसआर एसपी गुप्ता, आरपी चतुर्वेदी, डोड़हर प्रधान भागीरथी, सिरसोती प्रधान ब्रह्मानंद वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed