{"_id":"5b5dfd8c4f1c1b66428b4aa4","slug":"201532886412-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी लेने गई युवती को मनबढ़ों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी लेने गई युवती को मनबढ़ों ने पीटा
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में शनिवार को सब्जी लेने गई युवती के साथ दो युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि उसे दोनों जबरदस्ती अपने घर ले जाने का प्रयास करने लगे। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना शनिवार की शाम चार बजे की है। राबर्ट्सगंज की निवासी युवती घर से सब्जी लेने दुकान पर गई थी। दुकान से लौटते वक्त रास्ते में कचहरी के समीप दो युवकों ने उसे रोक लिया। दोनों अपने घर चलने के लिए दबाव बनाने लगे लगे। युवती के मुताबिक उसने युवकों के साथ जाने से इंकार कर दिया तो उसके साथ मारपीट की गई। आसपास के लोग पहुंचे तो धमकी देते हुए दोनों फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर हर्ष नगर निवासी कौशल रावत और विशाल रावत के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।