{"_id":"5b3678d24f1c1bf66e8bac45","slug":"201530296530-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के धक्के से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के धक्के से घायल युवक की मौत
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के शिवा पार्क के समीप रेलवे लाइन पर गुरुवार की देर रात घायलावस्था में मिले युवक की उपचार के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वह किसी ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुआ है।
नगर के शिवा पार्क निवासी देवराज सिंह (32) पुत्र स्व. अभिमन्यु सिंह गुरुवार की रात साढ़े 10 बजे अज्ञात पास से गुजरी रेलवे लाइन के किनारे घायलवस्था में मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिवार वालों को दी और उसे उपचार के लिए हिंडाल्को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया था। वाराणसी पहुंचने और उपचार शुरू होने के दौरान ही शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वह ट्रेन की चपेट में आया फिर जान बूझकर उसके सामने आ गया खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।