{"_id":"5b254eb64f1c1bf16e8b83ac","slug":"201529171638-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर पलटी आटो, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर पलटी आटो, महिला की मौत
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के जुगैल खास टोला के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं से भरी एक ऑटो पलट गई। जिससे आटो सवार महिला समेत चार घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी चोपन में भेजा। जहां से डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया। यहां उपचार के दौरान निर्मला (55) की मौत हो गई।
शुक्रवार को चोपन क्षेत्र के चिरौली गांव से एक आटो में सवार होकर कुछ लोग जुगैल गांव में स्थित जिरही माता के मंदिर दर्शन पूजन करने गए थे। वहां से लौटते समय शाम सात बजे जुगैल खास टोला के पास श्रद्धालुओं से भरी आटो पलट गई। दुर्घटना के बाद आटो छोड़ कर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने चिरौली गांव निवासी वैजनाथ उसकी पत्नी निर्मंला, कशिता और संतलाल को सीएचसी में भर्ती करवाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने निर्मला की हालत गंभीर देख उसे बीएचयू रेफर किया। परिजन उसे ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन इस बीच महिला की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।