{"_id":"5b254b034f1c1b644d8b701a","slug":"201529170691-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म में नहीं हुआ सफल तो जला दी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दुष्कर्म में नहीं हुआ सफल तो जला दी बाइक
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव में शुक्रवार की देर रात निर्माणाधीन मकान में सो रही मजदूर युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोप है कि दुष्कर्म में सफलता न मिलने पर आरोपी युवक ने मकान के बाहर खड़ी बाइक जला दी।
बिल्ली गांव में ओबरा परियोजना के एक सेवानिवृत्त कर्मी द्वारा मकान का निर्माण करवाया जा रहा है। उसमें जुगैल इलाके के कई मजदूर काम कर रहे हैं। शुक्रवार की रात सभी मजदूर निर्माणाधीन मकान में ही सो रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान, इसी मकान से सटे दूसरे मकान का निर्माण करवा रहा युवक ओबरा निवासी आरोपी नगीना वाल्मीकि वहां पहुंचा और सो रही मजदूर युवती से दुष्कर्म की कोशिश शुरू कर दी। पीड़िता के शोर पर कुछ दूरी पर सो रहा युवती का भाई और एक अन्य मजदूर जग गया। उनके विरोध पर युवक वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह वहां अपनी छूटी मोबाइल, माचिस लेने के बहाने आया। आरोप है कि जाते वक्त उसने घर के बाहर खड़ी राजगीर लल्लन पासवान की नई बाइक को आग लगा दी। सौ नंबर डायल कर तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस पहुंचती, आरोपी फरार हो चुका था। बाइक मालिक लल्लन ने बताया कि बाइक की डिग्गी में मजदूरी का 15 हजार रुपया और गाड़ी के कागजात थे, वह भी जल गए। ओबरा पुलिस ने बताया कि सच्चाई की जांच की जा रही है। आरोपी को भी तलाशा जा रहा है। वहीं सीओ ओबरा डॉक्टर कृष्ण गोपाल ने कहा कि ओबरा निवासी आरोपी नगीना वाल्मीकि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।