{"_id":"5b23fe314f1c1b8c278b5e87","slug":"201529085489-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुद्धी को जिला न बनाना क्षेत्र के साथ धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुद्धी को जिला न बनाना क्षेत्र के साथ धोखा
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। अनपरा, ओबरा को तहसील बनाकर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर एसडीएम कोर्ट परिसर में शुक्रवार को वकीलों और क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन किया। एसडीएम के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।
जिला बनाओ मोर्चा के नेता पारस नाथ गुप्ता ने कहा कि दुद्धी जिले की घोषणा न किया जाना, यहां के निवासियों के साथ धोखा करने जैसा है। विधानसभा चुनाव प्रचार के वक्त जिले में आए गृहमंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, विदेश मंत्री जनरल वीके सिंह व भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपनी जनसभा में दुद्धी को जिला बनाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक जिला नहीं बनाया गया। प्रस्तावित दुद्धी जिले में 389 राजस्व गांव शामिल हैं, जिसकी कुल आबादी 14 लाख, क्षेत्रफल 3380 किलोमीटर है। वर्तमान में कई जिले प्रस्तावित दुद्धी जिले से क्षेत्रफल में छोटे हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर व सूरजपुर की जनसंख्या व क्षेत्रफल प्रस्तावित दुद्धी जिले से कम है। इसके बावजूद उन्हें जिले का दर्जा दिया गया है तो दुद्धी को जिला क्यों नहीं बनाया जा रहा है। प्रदर्शन में अखिलेश सिंह, धीरज श्रीवास्तव, जय चंद्र झा, नागेंद्र श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, संजय तिवारी, प्रशांत तिवारी आदि रहे।