फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रबंध निदेशक समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज

प्रबंध निदेशक समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 07 May 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज
सोनभद्र। निवेशकों का करोड़ों रुपये लेकर भागने के मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने स्काई लाक लैंड डेवलपर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंधक निदेशक दिलीप जैन सहित नौ के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी के लोगों ने निवेशकों को मकान, प्लाट दिलाने का झांसा देकर करीब तीन करोड़ रुपये की धनराशि हड़प ली।
विज्ञापन

ओरगाई गांव के अशोक सिंह का कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व स्काई लाक लैंड डेवलपर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के प्रबंधक सहित अन्य लोगों से उनकी मुलाकात हुई थी। प्रबंधक ने बताया कि उनकी कंपनी निवेशकों को उनके धन के बदले प्लाट एवं मकान मुहैया कराती है। उनके झांसे में आकर उसने 1,07150 और अपनी चाची से 203200 रुपये जमा कराया। इसके बाद अपने रिश्तेदारों से भी लाखों रुपये जमा कराएं। कंपनी से जुड़े लोगों ने कई लोगों से रुपये जमा कराए। वर्ष 2017 में सभी लोग कंपनी बंद कर फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने स्काई लाक लैंड डेवलपर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंध निदेशक ग्वालियर के कृष्णा अपार्टमेंट मॉची औली निवासी दिलीप जैन, वाराणसी राजपुर कसवाराजा निवासी निदेशक जयहिंद, जौनपुर के महेबा निवासी निदेशक दुर्गा प्रसाद यादव, ग्वालियर के गोविंदपुर राम वाटिका निवासी रमाशंकर, राबर्ट्सगंज कोतवाली जमगांव के अरविंद वर्मा, राधेश्याम, पन्नूगंज थाना क्षेत्र के डोमरिया गांव के रामजतन और बेलाड़ी के गणेश के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed