फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लाठी-डंडे से लैश मनबढ़ों ने बसों को रोका

लाठी-डंडे से लैश मनबढ़ों ने बसों को रोका

Thu, 03 May 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
लाठी-डंडे से लैश मनबढ़ों ने बसों को रोका
सोनभद्र। नगर में स्थित घोरावल बस स्टैंड पर बुधवार को सवारी को लेकर बस मालिक और आटो चालकों में विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस दो लोगों को पकड़कर थाने ले गई। इससे नाराज हिरासत में लिए गए लोगों के घर के कुछ सदस्य शुक्रवार की सुबह सलैया गांव में सवारियों से भरी दो प्राइवेट बसों को रोक लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गांव के लोगों ने बसों को आगे जाने दिया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में बुधवार की शाम सवारी बैठाने को लेकर बस मालिक और आटो चालक में विवाद हो गया। इससे नाराज आटो चालक अपने सहयोगियों के साथ लाठी-डंडे से लैश होकर शुक्रवार की सुबह करीब 945 बजे सलैया में जिस से विवाद हुआ था उसकी घोरावल से राबर्ट्सगंज जा रही बस को रोक लिया। इसकी जानकारी बस मालिकों को हुई तो वे लोग मौके पर पहुंच गए। वाहन रोकने वाले उनसे भी उलझ गए। मामला गंभीर देख वे लोग वापस राबर्ट्सगंज पहुंच कर बस रोकने वालों में शामिल एक युवक के पिता व चालक के मालिक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। आधे घंटे बाद फिर गांव के कुछ लोगों ने दूसरी बस को रोक लिया। पुलिस के हस्क्षेप के बाद बस रोकने वालों को शांत कराकर वाहन को छुड़वाया। बस मालिक दिनेश शुक्ला, शकील खां, विनय, मुन्ना पांडेय ने कोतवाल को अवगत कराया कि रोक के बावजूद आटो राबर्ट्सगंज से घोरावल तक चल रही है। मना करने पर मारपीट करने पर अमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed