फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बेमियादी अनशन से चार की बिगड़ी हालत

बेमियादी अनशन से चार की बिगड़ी हालत

Mon, 09 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बेमियादी अनशन से चार की बिगड़ी हालत
चकाड़ी गांव में स्वीकृत पुल एवं ओबरा सी प्लांट के निर्माण में क्षेत्रीय बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर 111 लोगों की बेमियादी भूख हड़ताल आंबेडकर चौराहे पर दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रही। अनशन के 30 घंटे बीतने के बाद भी शासन प्रशासन की ओर से कोई पहल नही की गई। न ही कोई चिकित्सक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया। चिकित्सकों के अभाव में चार अनशनकारी रामविलास दुबे, कलावती देवी, हरिावती देवी, सुमित्रा देवी को डिहाइड्रेशन हो गया और चक्कर आने लगा। तब स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया गया। धीरे-धीरे अन्य अनशनकारियों की हालत बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते समस्याओं का निराकरण नही किया तो यह आंदोलन पूरे आदिवासी क्षेत्रों में विकराल रूप धारण कर सकता है। जन आंदोलन प्रतिनिधिमंडल के हरदेव नारायण तिवारी, रमेश यादव, बृजेश तिवारी, आरपी त्रिपाठी, प्रभात पांडेय, अमरेश यादव, सत्यम मिश्रा, राम चंद्र गोंड़, उदित नारायण खरवार ने प्रशासन से मांग किया है कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए पहल करे। यदि किसी अनशनकारी के साथ कुछ हुआ तो आंदोलन तेज होगा। अनशनकारियों का कहना है कि मांगे माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed