{"_id":"5aa812174f1c1b4d0a8b4ae1","slug":"201520964119-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"178 पात्रों में 16 करोड़ 42 लाख रुपये का ऋण वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
178 पात्रों में 16 करोड़ 42 लाख रुपये का ऋण वितरित
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधान मंत्री मुद्रा योजना एवं प्रधान मंत्री रोजगार, हाउसिंग लोन एवं कार लोन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को नवीन सब्जी उत्पादन मंडी राबर्ट्सगंज में मेगा ऋण मेला का आयोजन किया गया। आयुक्त विंध्याचल मंडल मुरली मनोहर लाल ने स्वयं सहायता समूह के 178 पात्रों में 16 करोड़ 42 लाख रुपये का ऋण वितरित किया।
आयुक्त ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार के कार्य में मदद करने वाले बैंक के शाखा प्रबंधकों को विकास और बेरोजगार के क्षेत्र में इस तरह के कदम उठाने पर शाबासी दी। कहा कि जिले में अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह को धनराशि देकर उन्हें ग्रामीण स्तर के छोटे-छोटे लघु उद्योगों को स्थापित करवाकर उन्हें आत्म निर्भर बनाने का सार्थक प्रयास किया जाए ,ताकि बेरोजगारी पर लगाम लग सके । कहा कि स्वयं सहायता समूह के तहत लिए गए लोन को समय-समय पर ब्याज एवं मूल धनराशियों की अदायगी भी करते रहें, ताकि उनको एकाएक बोझ न पड़े। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं काफी तत्पर एवं सजग हैं। इन्हें स्वरोजगार से जोड़कर ही जिले का विकास किया जाए।
इलाहाबाद बैंक के मंडल प्रमुख आरएल शर्मा, लीड बैंक प्रबंधक एसडी संतोषी, डीसी एनआरएलएम करुणापति मिश्र आदि मौजूद रहे।