फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   किसानों में बांटा गया सिंचाई पाइप, स्प्रिंगलर मशीन

किसानों में बांटा गया सिंचाई पाइप, स्प्रिंगलर मशीन

Sun, 18 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
किसानों में बांटा गया सिंचाई पाइप, स्प्रिंगलर मशीन
सोनभद्र। यूपी की खनन एवं आबकारी राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों को कई सौगात दी। इसके साथ ही आजीविका मिशन के तहत 24 पात्रों में 30 लाख 40 हजार रुपये का स्वीकृति पत्र वितरित किया। प्रधान मंत्री सिंचाई योजना के तहत किसानों को सिंचाई पाईप व स्प्रिगलर मशीन, मृदा स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड, मूंगफली मिनी किट, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 44 लाभार्थियों में रिवाल्विंग फंड, 18 ग्राम संगठनों को सीआईएफ, दो पात्रों में आजीविका कोष का वितरण किया। मंत्री ने प्रधान मंत्री सिंचाई योजना के तहत कृषि सिंचाई व कम पानी में सिंचाई के लिए बड़े काश्तकारों को 80 प्रतिशत अनुदानित, लघु एवं सीमांत काश्तकारों को 90 प्रतिशत अनुदानित, 20 पात्रों में सिंचाई पाइप व स्प्रिगलर मशीन वितरित किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 24 पात्रों में 30 लाख 40 हजार रूपये का स्वीकृति पत्र/चेक वितरित किया। कौशल विकास मिशन के तहत पांच लाभार्थियों प्रशस्ति-पत्र भी वितरित किए गए। मंत्री ने कहा कि सरकार की चलायी जा रही जन कल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाएं और वितरण कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed