फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ग्रामीणों ने प्रधान, सेक्रेटरी पर लगाया मनमानी का आरोप, किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने प्रधान, सेक्रेटरी पर लगाया मनमानी का आरोप, किया प्रदर्शन

Sun, 18 Feb 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रधान, सेक्रेटरी पर लगाया मनमानी का आरोप, किया प्रदर्शन
दुद्धी। ब्लॉक क्षेत्र के बीड़र के ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में प्रदर्शन किया। प्रधान और सेक्रेटरी पर सरकारी कार्यक्रमों के क्रियान्यवन में मनमानी करने का आरोप लगाया। सोलर लाइट, शौचालयों के निर्माण और राज्य वित्त के धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। ग्रामीण विंदेश प्रसाद, अबरार अहमद, जितेंद्र कुमार का आरोप है कि ग्राम प्रधान विकास कार्यों के नाम पर मनमानी कर रहा है। पात्रों की जगह चहेतों को योजना का लाभ दिलाया जा रहा। शौचालय निर्माण में मनमानी की जा रही है। सोलर प्लेट लगवाने में मनमानी की गई है। दस हजार का सोलर प्लेट लगाकर बीस हजार से ज्यादा डकारा गया है। ग्रामीणों ने सेक्रेटरी पर क्षेत्र में न आने और खुली बैठक न कराने का आरोप लगाया। जांच कराकर कार्रवाई न करने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में मुन्ना, सतेंद्र कुमार, उमाशंकर, मनोरमा देवी, प्रमिला, संगीता, बिहारी, रामचरित्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed