फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   2180 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी अंग्रेजी की परीक्षा

2180 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी अंग्रेजी की परीक्षा

Fri, 09 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
2180 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी अंग्रेजी की परीक्षा
सोनभद्र। कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में इंटर की संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला द्वितीय प्रश्न पत्र में 16 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। हाईस्कूल अंग्रेजी में 20678 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 18498 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2180 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटर की गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी प्रथम प्रश्नपत्र में
विज्ञापन

3477 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 274 ने परीक्षा छोड़ दी।
सुबह साढ़े छह बजे से परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। प्रवेश द्वार पर परीक्षकों ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद उनको अंदर जाने दिया। प्रथम पाली में विंध्याचल मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज, संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। जेडी ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसी टीवी कैमरों को देखा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के दौरान सभी कैमरे चालू रखने का निर्देश दिया। कहा कि कभी भी किसी कमरे की सीसी टीवी की फुटेज मांगी जा सकती है। चेताया शासन के मंशानुसार परीक्षा कराने में अगर कोई खलल डालने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीआईओएस राजशेखर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर नगवां, चोपन, राबर्ट्सगंज, दुद्धी, बभनी, म्योरपुर और घोरावल ब्लॉक क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed