फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एसडीएम ने लापरवाह कई लेखपालों को लगाई फटकार

एसडीएम ने लापरवाह कई लेखपालों को लगाई फटकार

Tue, 28 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने लापरवाह कई लेखपालों को लगाई फटकार
सोनभद्र। राबटर्सगंज तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम विशाल यादव ने लेखपालों के कार्यों की समीक्षा की। गुणवत्तापूर्ण आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण न होने पर एसडीएम ने कई लेखपालों को फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी और दूसरे की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराएं, ताकि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भूमि को मुक्त कराया जा सकें। आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का समय बद्घ तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का समाधान करने में हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार अभिषेक ने कहा कि लेखपालों अतिक्रमण हटवाने कोई परेशानी हो रही हो तो अवगत कराएं। फोर्स के साथ मौके पर जाकर वे हटवाएंगे। मीटिंग में कानूनगो और लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed