फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   श्रम विभाग कराए ओडीएफ गांवों के मजदूरों का पंजीकरण

श्रम विभाग कराए ओडीएफ गांवों के मजदूरों का पंजीकरण

Tue, 24 Oct 2017 11:42 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
श्रम विभाग कराए ओडीएफ गांवों के मजदूरों का पंजीकरण
सोनभद्र। जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने मंगलवार को ओडीएफ ग्रामों के प्रधानों, श्रम विभाग और पंचायत राज अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभागार में ली। समन्वय बैठक में उन्होंने ओडीएफ गांवों के मजदूरों का श्रम विभाग में जल्द पंजीकरण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास से जुड़े राज मिस्त्रीयों, मजदूरों आदि का पंजीकरण श्रम विभाग में लाजमी तौर पर कराया जाय, ताकि काम करने वाले राजगीरों व मजदूरों को समय-समय पर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाता रहें। बताया, नाम मात्र के शुल्क के के साथ श्रम विभाग में पंजीकरण कराने से पंजीकृत मजदूर/कारीगर को श्रम विभाग द्वारा चरणबद्ध तरीके से लाभान्वित करने की योजना है,जिसमें मजदूर के साथ ही उसके परिवार की भी सुरक्षा है। मजदूर को आर्थिक सहायता के साथ ही उसके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, वजीफा, बेटी के शादी के लिए अनुदान, आकस्मिक मृत्यु पर पांच लाख की बीमा सुविधा के साथ ही महत्वपूर्ण सहूलियतें प्रदान की जाती हैं। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग, पंचायत राज विभाग आपसी ताल-मेल के साथ गांव में निवास करने वाले नागरिकों का ज्यादा से ज्यादा श्रम विभाग में पंजीकरण कराकर मजदूरों/कारीगरों का भला करायें। बैठक में डीपीआरओ आरके भारती, श्रम विभाग अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed