फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   200 bags of urea fertilizer arrived, 900 farmers came to take it, there was a lot of uproar

Sonebhadra News: 200 बोरी खाद यूरिया आई, लेने पहुंचे 900 किसान, जमकर हंगामा

Thu, 14 Aug 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
200 bags of urea fertilizer arrived, 900 farmers came to take it, there was a lot of uproar
म्योरपुर ब्लाॅक परिसर में यूरिया के लिए हंगामा करते किसान। - फोटो : संवाद
म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक परिसर में स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर बुधवार को किसानों ने यूरिया खाद न मिलने पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

समिति पर 200 बोरी खाद आई थी, जबकि किसानों की संख्या चार गुनी से भी ज्यादा थी। सचिव ने पुलिस को बुलाया, लेकिन भीड़ देख पुलिस ने वितरण कराने से इन्कार कर दिया। किसान देर शाम तक खाद की मांग को लेकर समिति पर डटे रहे। म्योरपुर लैंपस पर 220 बोरी यूरिया होने की सूचना के बाद बुधवार की सुबह 8 बजे से ही किसान जुटने लगे थे। दोपहर तक आरंगपानी, किरबिल और म्योरपुर न्याय पंचायतों के 30 से अधिक गांवों के किसान ब्लाॅक परिसर में जुट गए। किसानों का कहना था कि उन्हें सरकार से 270 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन बाजार में 620 से लेकर 700 रुपये प्रति बोरी लिया जा रहा है।

उनका आरोप था कि सरकारी खाद नहीं मिल रही है, जबकि बाजार में दुकानदारों के पास बड़ी मात्रा में यूरिया डंप पड़ी है। मौके पर मौजूद लैंपस सचिव नारायण पटेल ने म्योरपुर थाने से पुलिस की मांग की। भीड़ देखकर पुलिस बल ने भी वितरण करने से इनकार कर दिया। ऐसे में किसानों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। नारेबाजी के बीच ब्लॉक कार्यालय पहुंचे किसानों ने ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक भोला पनिका की अगुवाई में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

एडीओ एसटी शिरीष त्रिपाठी ने कहा कि जितनी यूरिया है्र वह पहले लैंपस के सदस्यों को दी जाएगी। किसान देर शाम तक हंगामा करते हुए यूरिया की मांग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed