{"_id":"69b998a581102c8c9509251f","slug":"20-bigha-crops-submerged-due-to-minor-overflow-50-farmers-troubled-sonbhadra-news-c-193-1-svns1023-151459-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: माइनर ओवरफ्लो होने से 20 बीघा फसल जलमग्न, 50 किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: माइनर ओवरफ्लो होने से 20 बीघा फसल जलमग्न, 50 किसान परेशान
मड़ियाहूं के काजीपुर गांव में माइनर ओवरफ्लो होने से जलमग्न गेहूं की फसल। स्रोत-संवाद
Link Copied
मड़ियाहूं। क्षेत्र में सिंचाई विभाग की लापरवाही एक बार फिर किसानों पर भारी पड़ गई। बाबतपुर रजवाहा से जुड़ी जीयनपुर माइनर काजीपुर-जमलिया होते हुए जौंगीपुर तक जाती है। मंगलवार को भोर में काजीपुर गांव के पास यह माइनर ओवरफ्लो हो गई। इससे लगभग 50 किसानों की 20 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि खेत की बोआई से लेकर फसल घर तक पहुंचाने की राह में दैवी आपदा और छुट्टा पशुओं के साथ अब सिंचाई विभाग की लापरवाही भी बड़ी बाधा बन गई है। प्रभावित किसान शंभू यादव ने बताया कि उनकी दो बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है। लंबे समय से माइनर की सफाई न होने से उसमें सिल्ट जमा हो गई है, जिससे पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में भर गया। किसान गौरव, त्रिभुवन, कृष्णा, पन्नालाल, सत्यनारायण व राहुल यादव ने बताया कि इस समय गेहूं सहित अन्य रबी फसलें खेत में तैयार खड़ी थीं, जो जलभराव के कारण खराब होने के कगार पर हैं। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए माइनर की स्थायी जल निकासी और नियमित सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है। एसडीओ संदीप मौर्य ने बताया कि माइनर ओवरफ्लो की सूचना मिलते ही उसे बंद कराने के लिए मजदूर लगा दिए गए हैं। किसी के द्वारा गेट से छेड़छाड़ की गई है, जिस पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। विभाग के अनुसार नहरों की सफाई हर वर्ष कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।