फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   2% surcharge on delayed bill payment, consumer footfall increased by two and a half times

Sonebhadra News: बिल भुगतान में देरी पर 2 प्रतिशत सरचार्ज, ढाई गुना बढ़ी उपभोक्ताओं की भीड़

Fri, 20 Mar 2026 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
2% surcharge on delayed bill payment, consumer footfall increased by two and a half times
एसडीओ रॉबर्ट्सगंज कार्यालय के काउंटर पर बिल जमा करने आए उपभोक्ता। संवाद - फोटो : 1
सोनभद्र। बिजली निगम की ओर से लागू की गई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था से उपभोक्ताओं की धड़कन बढ़ गई है। बिजली कनेक्शन न कटे इसके लिए उपभोक्ता बिजली निगम के काउंटर पर मीटर रिचार्ज कराने पहुंच रहे हैं। काउंटर पर एक सप्ताह से उपभोक्ताओं की भीड़ ढाई गुना तक बढ़ गई है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक पोस्ट पेड से प्री-पेड में बदले गए उपभोक्ताओं को 2 प्रतिशत सस्ती बिजली मिलेगी। भुगतान में देरी पर 2 प्रतिशत सरचार्ज लगेगा। 30 दिन का ग्रेस पीरियड दिया जा रहा है।
विज्ञापन




जिले के रॉबर्ट्सगंज और पिपरी डिवीजन क्षेत्र में लगभग तीन लाख उपभोक्ता हैं। पहले चरण में 40 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अकेले रॉबर्ट्सगंज डिवीजन में 26 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। सिर्फ रॉबर्ट्सगंज में 14 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। 13 मार्च से स्मार्ट मीटर को प्री-पेड मोड पर दिया गया है। इसके बाद बैलेंस शून्य होने पर बिजली स्वत: कट जा रही है। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित एसडीओ कार्यालय और एक्सईएन कार्यालय के काउंटर पर स्मार्ट मीटर रिचार्ज कराने लोग पहुंच रहे हैं। कैश काउंटर के कर्मचारियों के मुताबिक स्मार्ट मीटर प्री-पेड किए जाने के बाद से यहां आने वाले लोगों की संख्या ढाई गुना तक बढ़ी है। इससे पहले 14 से 17 मार्च तक सबसे ज्यादा भीड़ कैश काउंटर पर देखी गई थी।
विज्ञापन




शाम छह से सुबह आठ बजे तक नहीं कटेगा कनेक्शन

निगम के अधिकारियों के मुताबिक प्री-पेड प्रणाली में उपभोक्ताओं को 30 दिन का ग्रेस पीरियड दिया जा रहा है। बैलेंस समाप्त होने के बाद तीन दिन का इमरजेंसी क्रेडिट दिया जाएगा। शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक, रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दौरान कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकमुश्त भुगतान नहीं, तो हर रिचार्ज से निर्धारित प्रतिशत बकाया धनराशि में समायोजित होगी

पहले जमा की गई सिक्योरिटी धनराशि को बकाया बिल में समायोजित किया जा रहा या फिर प्री-पेड बैलेंस में जोड़ा जा रहा है। हालांकि, पोस्ट-पेड अवधि के अंतिम बिल का भुगतान करना अनिवार्य है। यदि किसी उपभोक्ता पर पोस्ट-पेड का बिल बकाया है और वह एकमुश्त भुगतान नहीं करता, तो हर रिचार्ज से निर्धारित प्रतिशत (10 से 25 फीसदी) राशि स्वतः बकाये में समायोजित होती रहेगी।



एसएमएस से मिलेगी जानकारी, बैलेंस कम होने पर अलर्ट किया जाएगा

अब उपभोक्ताओं को बिजली बिल की कॉपी नहीं भेजी जाएगी। सभी जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से दी जा रही है। बैलेंस कम होने, रिचार्ज और संभावित बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं को अलर्ट किया जाएगा। उपभोक्ता विभागीय काउंटर, मोबाइल एप, वेबसाइट, पेटीएम, गूगल पे और जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से रिचार्ज कर सकते हैं। उपभोक्ताओं से केवल अधिकृत माध्यमों से ही भुगतान करने की अपील की जा रही है ताकि साइबर फ्रॉड से बचा जा सके।

कनेक्शन चालू होने में 2 घंटे लगेगा

कनेक्शन कटने के बाद प्रीपेड मीटर रिचार्ज करने पर बिजली चालू होने में दो घंटे लग सकते हैं। इसके बाद आपूर्ति बहाल न हो तो, हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत कर सकते हैं। उपभोक्ता मोबाइल एप और वेबसाइट के माध्यम से बिजली खपत का दैनिक, मासिक और प्रति घंटे का विवरण देख सकते हैं।

स्मार्ट प्री-पेड मीटर प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ेगी। उपभोक्ताओं को अपने बिजली खर्च पर पूरा नियंत्रण मिलेगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय-समय पर रिचार्ज करते रहें ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे। - धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ रॉबर्ट्सगंज।

पोस्ट-पेड अवधि के अंतिम बिल का भुगतान करना अनिवार्य है, यदि किसी उपभोक्ता पर पोस्ट-पेड का बिल बकाया है और वह एकमुश्त भुगतान नहीं करता है, तो उसके प्रत्येक रिचार्ज से निर्धारित राशि स्वतः बकाया बिल में समायोजित होती रहेगी। मोबाइल के तर्ज स्मार्ट मीटर रिचार्ज करना जरूरी है, इं. ओपी गुप्ता, अधिशासी अभियंता- रॉबर्ट्सगंज डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed