फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   2 billion plus 1 billion of withdrawals

2 अरब जमा, 1 अरब की निकासी

Sun, 13 Nov 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sun, 13 Nov 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
2 billion plus 1 billion of withdrawals
2 अरब जमा, 1 अरब की निकासी
काला धन पर प्रतिबंध के लिए केंद्र सरकार की चलाई गई  मुहिम  ने भूचाल ला दिया है। शनिवार को तीसरे दिन भी बैंकों पर धन जमा करने, एटीएम से निकालने और पुराने नोट बदलने के लिए होड़ मची रही। तीसरे दिन 200 करोड़ (दो अरब) रुपये जमा हुए। 100 करोड़ (एक अरब) रुपये की निकासी हुई। नोट बदलने की प्रक्रिया चंद घंटों में ही बंद हो गई। जिन एटीएम को रिचार्ज किया गया, वे भी जल्द ही जवाब दे गए। इससे लोग दिनभर परेशान होत रहे।
विज्ञापन


500 और 1000 रुपये के नोट प्रचलन में बंद होने के बाद केंद्र सरकार द्वारा लोगों को पास में रखे धन को जमा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। फिर भी लोग भविष्य में धन को सुरक्षित रखने को लेकर सशंकित हैं। शनिवार को जिला मुख्यालय से लेकर जिले भर में सुबह नौ बजे से ही बैंको के बाहर लोग लाइन में लगने लगे। दस बजते-बजते अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


बैंकों में जमा  तो ठीक ठाक चलता रहा लेकिन निकासी को लेकर काफी परेशानी उठानी पड़ी। लीड बैंक प्रबंधक करूणेश कुलश्रेष्ठ ने बताया कि शनिवार को जिले में 50 करोड़ रुपये की नई करेंसी आ गई थी। दिन भर में 200 करोड़ रुपये जमा हुए और 100 करोड़ रुपये की निकासी हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार को भी करीब 50 करोड़ रुपये नई करेंसी आ जाएगी, जिससे लोगों को परेशान नहीं होना होगा। आने वाले समय में लोगों को काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बभनी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र मे चार बैंक संचालित  होते हैं। वर्तमान में चारो बैंकों पर सुबह से ही भीड़ लग जा रही है। स्टेट बैंक और इलाहाबाद बैंक पर जमकर भीड़ लग रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed