{"_id":"5cdef153bdec220764028a89","slug":"191558114643-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक का उपयोग रोकने में प्रशासन नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक का उपयोग रोकने में प्रशासन नाकाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। शासन स्तर से जनपद में प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी धड़ल्ले से प्लास्टिक के गिलास और पॉलिथीन आदि का प्रयोग होते आसानी से देखा जा सकता है। इतना ही नहीं प्रशासन भी खुलेआम लोक सभा चुनाव के आयोजन में प्लास्टिक के गिलासों का प्रयोग कर रहा है।
बताते चले कि प्लास्टिक से बने गिलास समेत अन्य सामग्री और पॉलिथीन का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। खेतों में प्लास्टिक एवं पॉलीथीन फेंके जाने से उर्वरा शक्ति भी समाप्त हो रही है। इसे देखते हुए शासन ने जिला प्रशासन को पॉलीथीन और प्लास्टिक के सामाग्रियों पर पूर्णतया रोक लगाने का निर्देश दिया है। आदेश के क्रम में कुछ माह पूर्व जिले की इकलौती नगर पालिका राबर्ट्र्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, घोरावल, चोपन, पिपरी, रेणुकूट और दुद्धी क्षेत्र में एसडीएम, ईओ की अगुवाई में छापेमारी कर कई दुकानों से पॉलीथीन, प्लास्टिक की गिलास, चम्मच, थर्माकोल समेत आदि को बरामद करते हुए दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला था। लेकिन वर्तमान में अभियान ठंडे बस्ते में चला गया। इस नाते अधिकांश शहरी क्षेत्रों में पॉलीथीन, प्लास्टिक की सामग्री बिक हो रही है। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि तीनों तहसीलों के एसडीएम को शासन के मंशानुसार पॉलीथीन, प्लास्टिक की गिलास, चम्मच आदि की बिक्री पर रोक लगवाने का निर्देश दिया गया है।