{"_id":"5c9fb2c9bdec221441198a65","slug":"191553969865-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान महोत्सव पर निकलेगी कई झांकिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान महोत्सव पर निकलेगी कई झांकिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर (सोनभद्र)। पिछले सालों के मुताबिक चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हनुमान महोत्सव को लेकर शुक्रवार शाम बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा तय करने के साथ यह भी तय किया गया महोत्सव के दौरान ग्राम खंडों से आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी।
बतातें चले कि इस साल चैत्र पूर्णिमा 19 अप्रैल शुक्रवार को पड़ रही है। पिछले साल के अपेक्षा इस वर्ष अधिक शानदार कार्यक्रम के आयोजन को लेकर हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ क्षेत्र के लोगों की एक बैठक एनटीपीसी के आवासीय क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं ग्राम खंडों के गठन पर चर्चा कर विस्तार से योजना तैयार की गई। चैत्र पूर्णिमा हनुमान जयंती पर हनुमान महोत्सव का आयोजन विराट रूप से हनुमान सेवा समिति शक्तिनगर द्वारा किया जाता है। इसी के लिए प्रथम योजना बैठक अजीत तिवारी एवं एसके सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। योजना बैठक में ग्राम खंडों की टोलियां, झांकियां एवं ग्राम स्तर पर योजना के निमित्त बैठकों की तिथि तय की गई साथ ही आयोजन में प्रमुख मठ, मंदिर, आरती पूजन, नगर भ्रमण एवं नगर संकीर्तन पर विशेष चर्चा की गई प्रथम योजना बैठक में केंद्रीय कमेटी के संयोजक प्रशांत श्रीवास्तव ने प्रस्ताव रखा। योजना बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए। इस दौरान प्रमुख रूप से गुप्तेश्वर सोनी, रामउग्रह गुप्ता, गणेश सिंह, सुनील सिंह, संतोष राय, वीरेंद्र पाठक, चितरंजन गिरी, रवि कुशवाहा आदि संग बजरंग सेवक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन आयोजन के संरक्षक हेमंत मिश्र द्वारा किया गया।