फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कटान पर अंकुश के लिए डीआईजी-कमिश्नर से करेंगे वार्ता

कटान पर अंकुश के लिए डीआईजी-कमिश्नर से करेंगे वार्ता

Sun, 17 Feb 2019 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
कटान पर अंकुश के लिए डीआईजी-कमिश्नर से करेंगे वार्ता
दुद्धी। रेणुकूट वन प्रभाग के पिपरी रेंज के बेलहत्थी और जोगीडीह के जंगल में बेशकीमती पेड़ों के कटान पर प्रभावी अंकुश के लिए मुख्य वन संरक्षक डॉ. प्रभाकर दुबे ने मातहतों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कटान को लेकर अब तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा मांगते हुए, पुलिस से मिलने वाले सहयोग की भी जानकारी मांगी है। कहा कि अगर पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा है तो इसकी विवरण के साथ जानकारी दें, वह इस मसले पर डीआईजी से वार्ता कर लकड़ी कटान करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने बेलहत्थी गांव निवासी आरोपी राजेश की गिरफ्तारी अब तक न होने पर डिप्टी रेंजर धीरेंद्र कुमार मिश्रा से जवाब भी तलब किया है। वहीं डिप्टी रेंजर का कहना है कि वह कार्रवाई के लिए कई बार हाथीनाला थाने में तहरीर दे चुके हैं लेकिन पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। मुख्य वन संरक्षक ने लिखित रूप से इसका ब्यौरा मांगते हुए कहा कि वह इसको लेकर डीआईजी और कमिश्नर से वार्ता करेंगे। पर्यावरण बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अवधनाराय यादव का कहना है कि बेलहत्थी और जोगीडीह के वन एरिया में दर्जनों हेक्टेअर जमीन कब्जाई जा चुकी है। यहां एक प्रभावी व्यक्ति लकड़ी कटान करने के साथ अपने रिश्तेदारों से जमीन कब्जा करा रहा है लेकिन उस पर प्रभावी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed