फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सर्वोच्च उपस्थिति वाले दस विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सम्मानित

सर्वोच्च उपस्थिति वाले दस विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सम्मानित

Fri, 11 Jan 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
सर्वोच्च उपस्थिति वाले दस विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सम्मानित
घोरावल। घोरावल तहसील सभागार में बृहस्पतिवार की शाम हुए कार्यक्रम में दिसंबर में सर्वोच्च उपस्थिति वाले दस परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को एसडीएम ने सम्मानित किया। सर्वोच्च उपस्थिति वाले दो न्याय पंचायतों के एनपीआरसी को भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन विद्यालयों को दिया गया, जिनकी छात्र संख्या एक सौ तक है। सम्मानित होने वाले परिषदीय विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय पाती 93.8 फीसदी उपस्थिति लेकर अव्वल रहा। प्राथमिक विद्यालय डाभा 92.9 फीसदी द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरसोत 92.4 फीसदी तृतीय, प्राथमिक विद्यालय बौराडीह 91.7 चतुर्थ, गौरवा 91 फीसदी पर पांचवें स्थान पर रहा। इसी तरह पनौली छठवें, गोतौली सातवें, शिवपुर पहड़ी आठवें, नौडीहा नौवें और बेलाही दसवें स्थान पर रहा। न्याय पंचायत में मूसहा 82.78 फीसदी पर प्रथम, डोमखरी द्वितीय स्थान पर रहा। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ऊषा कुमारी, अनुभव द्विवेदी, धीरेंद्र नाथ मिश्रा, प्रेमप्रकाश वर्मा, आयुषी रंजन पांडेय, सूरज कुमार, एनपीआरसी रामनगीना मिश्रा व संतोष कुमार को एसडीएम मनिकंडन, बीएसए गोरखनाथ पटेल ने प्रशस्ति पत्र, शील्ड व अंगवस्त्रम देकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। यहां एसडीएम ने कहा कि शिक्षकों के प्रयास से ही यह संभव हो पाया है कि घोरावल ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में करीब 15 हजार बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है। घोरावल ब्लॉक में बच्चों की उपस्थिति करीब 85 फीसदी है, जो जिले में सर्वश्रेष्ठ है। यहां संजय मिश्रा, अशोक त्रिपाठी, विनोद कुमार, रविभूषण सिंह, अशोक कुमार सिंह, धीरेंद्र पति त्रिपाठी, रविभूषण सिंह, धीरेंद्र पति त्रिपाठी, अनिल कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed