फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कमल संदेश यात्रा निकाल कर दिखाई ताकत

कमल संदेश यात्रा निकाल कर दिखाई ताकत

Sat, 17 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
कमल संदेश यात्रा निकाल कर दिखाई ताकत
सोनभद्र। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को राबट्र्सगंज के हाइडिल मैदान से भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने तरह-तरह की नारेबाजी की। बाइक जुलूस महिला थाना, मेन चौक, चंडी होटल, धर्मशाला चौक, बढ़ौली चौक समेत अन्य मार्गों से होते हुए हाइडिल मैदान पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रिय उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी विद्यासागर राय एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य जय प्रकाश चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। केंद्र में 2019 में पुन: भाजपा की सरकार बनेगी। पूरे देश में भाजपा सामान रूप से बगैर किसी भेदभाव के सबका विकास कर रही है। सांसद छोटेलाल खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या व ओबरा विधायक संजीव गोड़ ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहित कि योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहे। विपक्ष के पास आलोचना के लिए कोई मुद्दा नहीं है। काग्रेंस डूबता जहाज साबित हो रही है और वह भ्रष्टाचार के झूठे आरोप गढ़ रहे है। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता जिस उत्साह के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से जंगल पहाड़ों से निकलकर यहां तक पहुंचे हैं वह बधाई के पात्र हैं। लोकसभा संयोजक जितेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह पटेल, धर्मवीर तिवारी, नागेश्वर पांडेय, देवेन्द्र पटेल विरेन्द्र जायसवाल, गीता देवी, प्राणमती देवी, गंगा सिंह, उदयनाथ मौर्या, विशाल पांडेय और अजीत चौबे ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह साबित कर दिया कि आगामी लोस चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार ही विजयी होगा। रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, बिपिन बिहारी अनूप तिवारी, गोविंद यादव, संजय, राजेश यादव, माला चौबे, राकेश पांडेय, कृष्ण मुरारी गुप्ता सुशील चतुर्वेदी, राजन जायसवाल, संतोष पांडेय, आशुतोष चतुर्वेदी, सुनील सिंह, सुरेश शुक्ला, सुनीता पांडेय, अजय मिश्रा, अजीत रावत, अशोक मौर्या, रंजना सिंह यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी विशाल पांडेय, मनोज सोनकर, अनिल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed