{"_id":"5bf04f23bdec221c337898e4","slug":"191542475555-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा कैंप में समूहों के उत्पाद का किया गया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा कैंप में समूहों के उत्पाद का किया गया प्रदर्शन
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े समूहों के उत्पाद का स्टाल शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में लगा। इस मेगा कैंप में समूह से बनाए गए विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। लोगों ने सोन फैब्स के नाम से सिले कपड़े, अगरबत्ती, हैंडवाश समेत अन्य उत्पाद देखकर उसकी सराहना की। मौके पर सामानों की खरीद भी की गई।
मेगा कैंप का उद्घाटन सांसद छोटेलाल खरवार, विधायक सदर भूपेश चौबे, घोरावल डॉ. अनिल मौर्या, ओबरा संजीव कुमार गौड़ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। यहां मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि महिला समूहों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है। मेगा कैंप के जरिए महिला समूहों को स्वरोजगार करने के लिए मिशन की ओर से आरएफ 173 समूह, सीआईएफ 220 समूह, वीआरएफ 42 ग्राम संगठन तथा लाईवलीहुड फंड 10 ग्राम संगठनों को तीन करोड़ 33 लाख 25 हजार रुपये दिया गया है। इसका उपयोग करके महिलाएं अपनी आजीविका बेहतर कर सकेंगी। सांसद छोटेलाल ने कहा कि समूह के कार्यों से जिले को एक नई पहचान मिली है। जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान डीसी एनआरएलएम के साथ ही एमजी रवि समेत अन्य मौजूद रहे।