फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सचिव प्रधान पर एफआईआर कराने का निर्देश

सचिव प्रधान पर एफआईआर कराने का निर्देश

Thu, 01 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सचिव प्रधान पर एफआईआर कराने का निर्देश
सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान पनिकपखुर्द गांव में धनराशि निकालने के बाद भी 39 स्नानागार का निर्माण न होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। उन्होंने शौचालयों का निर्माण पूर्ण न कराने वालों के खिलाफ एफआईआर और रिकवरी कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा में डीएम ने पाया कि नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत काजियारी, सुरसोत में शौचालय अधूरे हैं। ग्राम प्रधान और सचिव कई बार चेतावनी देने के बावजूद निर्माण पूर्ण नहीं करा रहे हैं। शौचालय का फोटो अपलोड नहीं हो पा रहा है। इस पर डीएम ने डीपीआरओ को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। कहा कि अंतिम 10 दिन का अवसर देते हुए नोटिस दे दिया जाय कि यदि शौचालय का कार्य पूर्ण नही हुआ तो एफआईआर दर्ज करा दिया जाएगा। स्नानागार में ग्राम पंचायत पनिकप खुर्द में धनराशि में निकाल कर करीब 39 स्नानागार का निर्माण नहीं हुआ है। इस पर डीपीआरओ ने सचिव व प्रधान पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। उन्होंने कहा कि शौचालय का कार्य पूर्ण करने व फ़ोटो अपलोड़ करने के लिए सभी को अंतिम अवसर दिया जाए। तब भी कार्य पूर्ण न हो तो सचिव पर एफआईआर के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाए। उन्होंने दुद्धी ब्लॉक के ग्राम पंचायत डुमरा व फुलवार में फ़ोटो अपलोड़ कम होने व शौचालय के निर्माण में ध्यान न देने पर यहां का खाता निधि एक सीज कर दिया। डीएम ने बताया कि फोटो अपलोड़ अभी 30 हजार बाकी है, जिसको जल्द से करने का निर्देश डीपीआरओ को दिया गया। बैठक में सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, डीपीआरओ आरके भारती, डीपीसी स्वच्छ भारत मिशन अनिल केशरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed