{"_id":"5bd355fabdec221e2f5b5a56","slug":"191540576762-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा पर आधारित प्रस्तुतियों को मिली सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा पर आधारित प्रस्तुतियों को मिली सराहना
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। गंगा पर आधारित विभिन्न तरह की प्रस्तुतियों को लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम एनटीपीसी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र के पांच पावर प्रोजेक्टों के प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।
एनटीपीसी विंध्याचल के मैत्री सभागार में बृहस्पतिवार रात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया था इस आयोजन में उत्तरी क्षेत्र में स्थित रिहंद, ऊंचाहार, टांडा, सिंगरौली और विंध्याचल टीम ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक अजीत कुमार तिवारी एवं ने किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन एवं एनटीपीसी गीत के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। एनटीपीसी रिहंद की टीम ने गंगा में हो रहे प्रदूषण पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने खूब सराहा। इसके पश्चात एनटीपीसी ऊंचाहार की टीम ने जल नहीं तो जीवन नहीं पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। एनटीपीसी टांडा की टीम ने गंगा को धरती पर उतरने पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन कर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। एनटीपीसी.सिंगरौली टीम ने गंगा में बाढ़ते प्रदूषण एवं स्वच्छता पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। अंत में मेजबान एनटीपीसी विंध्याचल की टीम ने नदी पर नृत्य नाटिका का अभिनव मंचन किया। इस मौके पर निर्णायक की भूमिका दिल्ली से आई मैत्रैयी पहाड़ी ने निर्वहन किया। चयन समिति ने उपरोक्त टीमों से 33 बच्चों को आगामी 10 नवंबर को एनटीपीसी स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के शिरकत करने की अनुमति प्रदान किया।