फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ढोंगी बाबा के मंचन ने लोगों को हंसाया

ढोंगी बाबा के मंचन ने लोगों को हंसाया

Tue, 02 Oct 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
ढोंगी बाबा के मंचन ने लोगों को हंसाया
रेणुकूट। बाबू राम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय खाड़पाथर का 16 वां स्थापना दिवस समारोह सृजनोत्सव 2018 धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। प्राचार्य जॉली अंबष्ट ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं का हास्य नाटक ढोंगी बाबा और फेलियर ग्रुप ने सबको खूब हंसाया। लोकगीतों पर छात्राओं ने नृत्य व कव्वाली भी प्रस्तुत किया। फैशन शो में युवक और युवतियों के परिधान एवं अदाओं को लोगों ने खूब सराहा। यहां प्रबंधक बलवंत सिंह ने महाविद्यालय की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि जिस सपने के साथ इस महाविद्यालय की स्थापना की गई थी, आज वह अपने उद्देश्यों की कसौटी पर खरा उतर रहा है। मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ शक्तिनगर कैंपस के निदेशक डॉ. सभाजीत यादव ने कहा कि बच्चों ने अपने मनमोहक प्रदर्शन से मन मोह लिया। विद्यार्थी होना अपनेआप में कला है। विद्या विनय प्रदान करती है। जिस विद्या में विनय नहीं है वहीं से भ्रष्टाचार पैदा होता है। विनम्रता से प्राप्त विद्या ही वास्तविक सुख प्रदान करती है। अधिकार की मांग में कर्तव्य निहित है। करनी और कथनी के बीच अन्तर न रहे, यह गुण अनुशासित होकर विद्या से ही संभव है। मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. इंद्र बहादुर सिंह प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed