{"_id":"5b60a5374f1c1be94b8b7c12","slug":"191533060407-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति गीतों से गुलजार रहा मंदिर परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति गीतों से गुलजार रहा मंदिर परिसर
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शक्तिनगर। विद्युत विहार शिव शक्ति महिला संगीत समिति के तत्वावधान में सोमवार की रात शक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। शिवजी को पूजन चली मैं घर से, रिमझिम बरसै बदरिया ना... जैसे संगीतमय भक्ति गीतों से मंदिर परिसर देर रात तक गुंजायमान रहा। सावन के प्रथम सोमवार को आयोजित भजन संख्या कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सुमन त्रिपाठी, सुनीता शुक्ला के भक्ति गीतों की श्रृंखला लगभग तीन घंटे चली। मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आईं श्रद्धालु महिलाओं ने भी एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया। इस मौके पर शारदा देवी, सुषमा यादव, उर्मिला देवी ने भजन प्रस्तुत किया।