फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तालाबों व जलाशयों में नहीं मार सकेंगे मछली

तालाबों व जलाशयों में नहीं मार सकेंगे मछली

Wed, 11 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
तालाबों व जलाशयों में नहीं मार सकेंगे मछली
सोनभद्र । जनपद के सार्वजनिक तालाबोंए जलाशयों, नदियों में मछली मारने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने दी है। बताया कि तालाबों, जलाशयों, नदियों की समस्त जल धाराओं में विस्फोटक पदार्थ, कृषि रक्षा एवं व्यापारिक कार्य में प्रयुक्त होने वाले विषैले रसायनों से मछली मारने पर पूरे तरीके से प्रतिबंध लगाया गया है। कोई व्यक्ति जहरीले या विस्फोटक पदार्थ से न तो मछली मारेगा और न ही मछली मारने का प्रयास करेगा। उन्होंने 15 जुलाई से 30 सितंबर तक मछली जीरा व दो से दस इंच आकार की मछली पकड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। उन्होंने एक जुलाई से 31 अगस्त तक प्रजननशील मछलियों को पकड़ने या मारने पर भी प्रतिबंध लगाया है। डीएम ने कहा कि कोई व्यक्ति प्राकृतिक बहाव को रोकने के लिए कोई अवरोध नहीं लगायेगा। इस पर अवरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मछली प्रजनन काल और अन्य परिस्थितियों को देखते जारी किए गए आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed