{"_id":"5b32828c4f1c1b694d8b896e","slug":"191530036876-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज चपकी कारीडांड में एक जुलाई को राज्यपाल के आगमन को लेकर तैयारियां तेजी पर हैं। सोमवार को उप जिलाधिकारी दुद्धी विशाल यादव और क्षेत्राधिकारी दुद्धी एस के विश्रोई ने तैयारियों का जायजा लिया। वहीं मंगलवार को एएसपी अवधेश सिंह ने स्थल का निरीक्षण कर जरूरी जानकारी हासिल की और बनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री आनंद से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
बभनी इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह और म्योरपुर इंस्पेक्टर सीपी पांडेय को यहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। सोमवार से मंच और हैलीपैड दोनों का निर्माण पूरा करने का काम तेज कर दिया गया है। बताते चलें कि आदिवासी अंचल में पहली बार महामहिम का आगमन हो रहा है। वह एक अप्रैल को चपकी में धनुर्विद्या केंद्र का शुभारंभ रंग करेंगे। कई कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार रोपने पर जोर दिया जाएगा।