{"_id":"5aeb480e4f1c1b3c0a8b7d01","slug":"191525368846-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से भरी आटो में हुई टक्कर,16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों से भरी आटो में हुई टक्कर,16 घायल
Updated Thu, 03 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बरइल गांव के समीप गुरुवार को सवारियों से भरी ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा पहुंचाया। यहां से 14 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अपरान्ह साढ़े तीन बजे बरइल नहर के पास घोरावल-खलियारी मार्ग पर आटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में आटो सवार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी चंचल पांडेय (22), सिद्धनाथ पांडेय (75), शिवमूरत (60), जयमोहरा निवासी मुन्नी देवी (45), कोन थाना क्षेत्र के कनच निवासनी दुर्गावती (45), पन्नूगंज थाना क्षेत्र के घेवल निवासी संजय मौर्य (40), सीता मौर्या (30), सुनील (10), राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तराव गांव निवासी गुड़िया (15), मुनिया (60), कूरा कला निवासाी शैलेंद्र (40), नेवारी निवासी गोविंद (35), राजवंती (30) गोविंद, प्रसिं (10), दुद्धी निवासी जयजीत (25), झारखंड के गढ़वा जिले के लोहबंदा निवासी अवधराज (25), शिवमूरत और मुन्नी देवी घायल हो गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उनकी मदद करने के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। पीएचसी तियरा में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने शिवमूरत और मुन्नी को छोड़ सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के घरवाले पहुंच गए। प्रत्यदर्शियों की मानें तो चालकों की लापरवाही से हादसा हुआ है। ओवरलोड सवारियों को बैठाकर आटो चल रहे हैं। इस नाते हादसे हो रहे है। इसकी जानकारी होने के बाद भी संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।