{"_id":"5ac7b17f4f1c1bf5618b5dcb","slug":"191523036543-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के मुताबिक वसूली का लक्ष्य करें पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के मुताबिक वसूली का लक्ष्य करें पूरा
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मानक के मुताबिक वसूली के लक्ष्य को पूरा करें। बड़े बकायेदारों से वसूली की जाए। सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उक्त निर्देश कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को डीएम अमित कुमार सिंह ने राजस्व कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए दिए।
कर करत्तेर, मुख्य देयों एवं विविध देयों की वसूली की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि राजस्व विभाग के विविध देयों के सभी मदों की वसूली लक्ष्य के सापेक्ष उपजिलाधिकारी व तहसीलदार पूरा करेें। उन्होंने एडीएम उमाकान्त त्रिपाठी को राजस्व वसूली की नियमित समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि जो अमीन बेहतर वसूली कार्य कर रहे हैं, उनका हौसला भी बढ़ाया जाए। आईजीआरएस, विभिन्न स्तरों के संदर्भों, राजस्व परिषद संदर्भ, शासन संदर्भ, मंडलायुक्त संदर्भ, के साथ ही मुलाकाती संदर्भों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करते हुए संबंधित को अवगत कराए। सदर एसडीएम डा. अंकुर लाठर, उप जिलाधिकारी घोरावल शादाब असलम, दुद्धी एसडीएम अतुल वत्स, डिप्टी कलेक्टर अशोक सिंह यादव, राजकुमार, भानु प्रताप सिंह, चकबंदी अधिकारी मदुसूदन दूबे आदि मौजूद रहे।