{"_id":"5abfbd4a4f1c1bcb618b4a82","slug":"191522515274-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बस्ती में शराब की दुकान बंद कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई बस्ती में शराब की दुकान बंद कराने की मांग
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के नई बस्ती में वर्ष 2018-19 आवंटित शराब की दुकान को शुरू न करने देने की मांग को लेकर सदर तहसील में शनिवार को शराब बंदी महिला मोर्चा ने धरना दिया। नियमों की अनदेखी कर शराब की दुकानें संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप मढ़ा। एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री, राज्यपाल, सांसद समेत अन्य के नाम संबोधित छह सूत्री मांगपत्र सौंपा।
कहा कि नई बस्ती के सघन आबादी के बीच देशी, विदेशी शराब, बीयर, भांग की दुकान संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाए। शराब की दुकानों पर खड़े नशेड़ी महिलाओं, छात्राओं पर छींटाकशी करते है। शराब की दुकान के पास मांस, मछली बेचने वालों को हटाएं। जिला प्रशासन नई बस्ती को नशा मुक्ति जोन घोषित कराने के साथ ही पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करें। कहा कि पूर्व में कई बार आबकारी विभाग के अधिकारियों से बस्ती के बीच में संचालित हो रही शराब री दुकान को हटवाने की मांग की गई, लेकिन नहीं हटी। विवश होकर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। मांगपत्र देने में मोर्चा की अध्यक्ष/संयोजक नाजिमा खातून, बिजली, कुंती, अनीता, बबुंदर, गजाधर, रामसूरत आदि मौजूद रहे।