फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सड़ा मिला आलू, फायर स्टिक की अवधि समाप्त

सड़ा मिला आलू, फायर स्टिक की अवधि समाप्त

Mon, 19 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सड़ा मिला आलू, फायर स्टिक की अवधि समाप्त
सोनभद्र। डीएम पीके उपाध्याय ने सोमवार को जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कड़े तेवर दिखाए। इस दौरान जहां किचन में सड़ा आलू मिला। वहीं फायर स्टिक की अवधि एक्सपायर मिली। नाराजगी जताते हुए उन्होंने सीएमओ एसपी सिंह और सीएमएस पीबी गौतम को निर्देशित किया कि अविलंब स्थिति सुधारें, अन्यथा कार्रवाई को तैयार रहें।
विज्ञापन

उन्होंने जिला अस्पताल के प्रसव केंद्र, टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया। प्रसव केंद्र के लेबर रूम के पास गंदगी पर फटकार लगाई। मिनी स्किल लैब, पोस्ट नेटल वार्ड की स्थिति जांची। मरीजों से पूछताछ कर सुविधाएं एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी हासिल की। कीचन में सड़े आलू ने डीएम की त्योरी चढ़ा दी। संबंधितों की जमकर क्लास ली और संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुरुष, महिला वार्डों में मरीजों का हाल जाना। फायर स्टिक/आग से बचाव के सिलेंडर की अवधि 23 जून 2017 को ही समाप्त मिली। हौसला कंप्रेहेंसिव सेंटर/हौसला साझेदारी प्रशिक्षण कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल में स्थापित एनआरसी सेंटर और एसएनसीयू सेन्टर का भी निरीक्षण किया। कहा कि बच्चे किसी के हों, उन सभी में प्रकृति की चेतना होती है, लिहाजा कमजोर/कुपोषित बच्चों का सही तरीके से देख-भाल करके उन्हें लाल श्रेणी यानी खतरनाक श्रेणी से हरी श्रेणी यानी सामान्य श्रेणी में लाया जाए। यहां के बाद उन्होंने विकलांग बच्चों, जिनकी करेक्टिव सर्जरी हो रही है, उनकी स्थिति जानी और उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर सीएमओ डा. एसपी सिंह, सीएमएस डा. पीबी गौतम, ओएसडी डीएम अमर पाल गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय लोढ़ी का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार मौजूद मिले। जबकि डा. विद्यावती और फार्मासिस्ट दिनेश कुमार गैर हाजिर मिले। इस दौरान होम्योपैथ के कुछ दवाईयों की शीशी खुली मिली। स्टोर में दवाईयों का रख-रखाव ठीक नहीं मिला। आलमारी के उपर धूल की परत मिली। डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत गैरहाजिर चिकित्सक, फार्मासिस्ट पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed