फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   डीसीएफ चुनाव के दौरान हंगामा, नहीं हो सका मतदान

डीसीएफ चुनाव के दौरान हंगामा, नहीं हो सका मतदान

Fri, 16 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
डीसीएफ  चुनाव के दौरान हंगामा, नहीं हो सका मतदान
दुद्धी। दुद्धी सहकारी फेडरेशन (डीसीएफ) के चुनाव को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। एक डायरेक्टर और दो डेलीगेट को बंधक बनाकर दूसरी जगह रखने का आरोप लगाते हुए भाजपा के कई लोग विरोध जताते हुए मतदान के समय तक डीसीएफ गेट पर धरने पर बैठे रहे। अद के लोगों को मतदान से रोकने की कोशिश में हाथापाई तक की नौबत आ गई। पुलिस ने किसी तरह हालात नियंत्रण करने में लगी रही। स्थिति को देखते हुए अगली तिथि घोषित होने तक चुनाव स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से तीन बजे तक मतदान होना था। इसमें व्यक्तिगत वर्ग से 545 और संस्थागत वर्ग से 40 वोटरों को मत डालना था, लेकिन सुबह नौ बजे से ही भाजपा के लोग चुनाव को स्थगित करने की मांग करते हुए मतदान केंद्र के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। सुरेंद्र अग्रहरि का कहना था कि दुद्धी ब्लॉक से बीजेपी समर्थित पांच प्रत्याशी हैं लेकिन उसमें से एक प्रत्याशी बृजभान चौबे को विपक्षियों ने चार दिन पहले ही गायब कर दिया। एक डेलीगेट समर्थक अयोध्या प्रसाद को भी दो दिन पहले गायब कर दिया गया। इसकी तहरीर भी दुद्धी कोतवाली में उनके भतीजे ने दी। पूर्व विधायक तीरथराज और जिला महामंत्री विपिन बिहारी ने भी यहीं मांग उठाई। भाजपा की ओर से चुनाव प्रभारी बनाए गए रामकेश्वर राय ने सपा खेमे की तरफ से भाजपा के प्रत्याशी और कई वोटरों को उठाने का आरोप लगाया। अपना दल (एस) के कुछ पदाधिकारी मतदान करने को लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े तो भाजपा के लोग भी सामने आकर नारेबाजी करने लगे। निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने पौने तीन बजे चुनाव स्थगित करने की सूचना दी, तब जाकर माहौल शांत हुए। बताया कि विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। इसको देखते हुए चुनाव स्थगित कर डीएम के जरिए शासन और चुनाव आयोग को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed