{"_id":"5a6e1a984f1c1bb3208b5ff5","slug":"191517165208-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 किमी लंबी मानव श्रृंखला के लिए सभी का सहयोग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 किमी लंबी मानव श्रृंखला के लिए सभी का सहयोग जरूरी
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। दो फरवरी को निकलने वाली 130 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला की सफलता के लिए अधिकारी तैयारी पूरी करने में लगे हैं। रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम पीके उपाध्याय, एसपी आरपी सिंह ने व्यवस्था और तैयारियों को लेकर प्रेसवार्ता की।
कहा कि दो फरवरी को तीन लाख नागरिक 130 किमी लंबी स्वच्छता जागरूकता मानव श्रृंखला में भाग लेंगे। मानव श्रृंखला कार्यक्रम के एक दिन पहले सभी अधिकारियों को अपने निर्धारित कार्य स्थल पर कैम्प करना होगा। दो फरवरी को सुबह नौ बजे से नागरिक मानव श्रृंखला के लिए इकठ्ठा होंगें और सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक एक साथ मानव श्रृंखला बनेगी।इंडिया बुक, लिमिका बुक के पदाधिकारियों से बराबर से संपर्क किया जा रहा है। मानव श्रृंखला की दो ड्रोन कैमरों, 26 वीडियो कैमरों से वीडियोग्राफी कराई जाएगी। डीएम ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में मानव श्रृंखला की देश में पश्चिम बंगाल के नाडिया में 122.3 किमी लंबी मानव श्रृंखला 21 फरवरी, 2015 को 2 लाख 17 हजार सहभागियों के द्वारा 15 मिनट की रिकार्ड में दर्ज है। उस रिकार्ड को तोड़ते हुए 30 मिनट की 130 किमी लंबी लगभग तीन लाख नागरिकों की मदद से मानव श्रृंखला आयोजित करके सोनभद्र जिले का नाम प्रदेश एवं देश में रौशन किया जाना है। नगवां ब्लॉक से शुरू होकर चतरा, राबर्ट्सगंज, हिन्दुआरी, करमा नहर, ईमलीपुर, सरंगा, जोगनी, तिलौलीकलां, घोरावल, शाहगंज बाजार, धर्मशाला चौक, जिला मुख्यालय, मारकुंडी होते हुए चोपन तक रहेगी। पूरे कार्यक्रम को तीन सुपर जोन में बांटा गया है और हर 10-10 किमी पर कुल 13 जोनल अधिकारी, हर 5-5 किमी पर सेक्टर अधिकारी यानी 16 सेक्टर अधिकारी, हर किमी पर बूथ प्रभारी की तैनाती की गई है। सुपर जोनल अधिकारी के रूप में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक केबी सिंह एवं डीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव हैं। जहां हर किमी पर बूथ अधिकारी बनाये गए हैं, वहीं हर 100 मीटर पर सब बूथ अधिकारी भी बनाये गए हैं। विकास भवन में ओडीएफ बार रूम को जिला कंट्रोल रूम बनाया गया है। मानव श्रृंखला में पंचायत राज विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, जल निगम, नगर पालिका, स्थानीय निकाय के साथ ही आम लोगों का सहयोग रहेगा।
130 किमी मानव श्रृंखला बनाने को किया जागरूक
सोनभद्र। भारतीय जनसहयोग सेवा ट्रस्ट ने रविवार को स्वच्छता पर दो फरवरी को 130 किलोमीटर मानव श्रृंखला में ज्यादा से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अपील की है। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने बताया कि हमारे ट्रस्ट का प्रयास रहेगा कि दो फरवरी के पहले ज्यादा से ज्यादा गांवों में जागरुकता कार्यक्रम किया जा सके। महेश त्तिपाठी, रामानंद तिवारी, हौसिला प्रसाद, अशरफ खान, विश्वास आदि मौजूद रहे। उधर चुर्क जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर ने भी बैठक कर रणनीति बनाई। इस मौके पर चुर्क प्रधान प्रवेश यादव, सिल्थरी प्रधान बबुंदर, वार प्रधान सुरेंद्र, अरौली प्रधान कांती देवी, रौप प्रधान राजकुमार यादव, सहिजन खुर्द प्रधान राम प्रवेश यादव आदि मौजूद रहे।