फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अद कार्यकर्ताओं ने मंत्रणा कर रणनीति बनाई

अद कार्यकर्ताओं ने मंत्रणा कर रणनीति बनाई

Fri, 12 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अद कार्यकर्ताओं ने मंत्रणा कर रणनीति बनाई
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित जिला कार्यालय पर शुक्रवार को अपना दल एस कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच ज्यूत नारायण पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में तेजी लाएं और सक्रिय सदस्य को ही पदाधिकारी बनाएं। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव सुमंत सिंह मौर्य ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष एवं विधान सभा अध्यक्ष अपनी सक्रिय सदस्यों की कमेटी पूरी कर कार्यालय में जमा कर दें। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने कहा कि 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जालौन में आयोजित महारैली में अधिक से अधिक संख्या कार्यकर्ता शामिल हो। दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता किसी भी समस्या से अवगत कराएं उसका समाधान कराया जाएगा। ग्राम प्रधान राम सुरेश मौर्य को दुद्धी विधान सभा अध्यक्ष मनोनित किया गया। संचालन जिला महासचिव राजकुमार बौद्ध ने किया। इस दौरान16 प्रधान समेत 36 ने पार्टी सदस्यता ली। बैठक में आनंद पटेल दयालु, मान सिंह गोंड़, अनिल पांडेय, मुकेश पटेल, राजेंद्र पटेल, शकुंतला गुप्ता, फूल सिंह पटेल, जय सिंह पटेल, राजू मौर्य, शिवनारायण पटेल, सुरेंद्र पटेल, अजय सिंह, प्रियंका राय, माहताब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अपना दल कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज स्थित जिला कार्यालय पर हुई बैठक में मंत्रणा कर आवश्यक रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष सीडी सिंह पटेल ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर आगामी 17 जनवरी को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। इस मौके पर सर्व सम्मति से गंगेश्वर सिंह को जिला उपाध्यक्ष, कमलेश सिंह पटेल को जिला प्रवक्ता, रमाशंकर, तेज बहादुर सिंह, शिव सिंह एवं परमेश्वर सिंह पटेल को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा घोरावल विधान सभा अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, ओबरा विधान सभा अध्यक्ष लवकुश केशरी, राबर्ट्सगंज विधान सभा अध्यक्ष राकेश सिंह पटेल एवं महिला मंच घोरावल विधान सभा अध्यक्ष शांती भारती को बनाया गया। सभी लोगों को 15 दिन के भीतर कमेटी गठन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed