{"_id":"693f1b3822d9bf1a0f08d571","slug":"19-lakh-children-in-the-district-were-administered-anti-polio-doses-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-138851-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जिले में 1.9 लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जिले में 1.9 लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी खुराक
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज लायंस क्लब में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को पोलियो खुराक पिलाती अध्यक्ष राधिक
सोनभद्र। जिले में रविवार को 1092 बूथों पर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण महाभियान चलाया गया। इस दौरान 1.9 लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई। 33 ट्रांजिट और सात मोबाइल टीमें के जरिये अभियान की निगरानी की गई। वहीं, सीएमओ डाॅ. पीके राय ने भी बूथों का निरीक्षण किया। सोमवार से 21 दिसंबर तक 699 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाएंगी।
सीएमओने मुख्यालय स्थित अर्बन पीएचसी पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। बताया कि 21 दिसंबर तक चलने वाले अभियान में कुल तीन लाख 15 हजार बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई जानी है।लोगों से अपील की कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए पोलियोरोधी खुराक जरूर पिलाएं। मातहतों को निर्देश दिया कि अभियान पूरी संजीदगी से चलाया जाए।
सभी लोग ध्यान रखें एक भी बच्चा छूटने न पाए। एक भी बच्चा पोलिरोधी खुराक पीने से वंचित रह गया तो सुरक्षाचक्र टूट सकता है। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गिरधारी लाल, डाॅ. जीएस यादव, डॉ. प्रेमनाथ, डॉ. कीर्ति आजाद बिंद, डॉ. सुमन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर, लायंस क्लब राॅबर्ट्सगंज में लायंस के जोन चेयरपर्सन राधिका सिंह, किशोरी सिंह ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, सुशील पाठक, अजीत सिंह भंडारी, विमल अग्रवाल, दया सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, चोपन में समाजसेवी कृष्णकांत भारती, अनीस अहमद ने बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई। एएनएम विद्यावती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजलि, आंगनबाड़ी सहायिका पूजा आदि मौजूद रहे। सीएमओ ने बताया कि अभियान से छूटे बच्चों को उनके घर जाकर पोलियोरोधी खुराक पिलाने के लिए 699 टीमें गठित की गई हैं। सोमवार से ये टीमें घर-घर दस्तक देंगी।