फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   188 teams surveyed in 93 hotspot areas

93 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 188 टीमें कर रहीं सर्वे

Wed, 22 Jul 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
188 teams surveyed in 93 hotspot areas
सोनभद्र। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ने के साथ ही हॉट स्पाट वाले क्षेत्रों में घर-घर सर्वे प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिले में अब तक बनाए गए 93 हाट स्पाट वाले क्षेत्रों व अन्य जगहों पर सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग की 188 टीमें लगाई गई हैं। टीमें हाट स्पाट वाले क्षेत्रों में घर-घर और अन्य स्थानों पर रेंडम सर्वे कर सैंपल ले रही हैं। अब तक कुल 10422 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 9712 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें 344 पाजिटिव और 9368 निगेटिव मिले हैं। जिलाधिकारी एस राजलिंगम का कहना है कि संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सभी कंटेनमेंट जोन में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। लोगों को जरूरत के सामान घर-घर पहुंचाने के लिए दुकानें चिह्नित कर लिस्ट जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed