फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1.85 lakh copies arrived for board exams

Sonebhadra News: बोर्ड परीक्षा के लिए पहुंचीं 1.85 लाख कॉपियां

Tue, 21 Jan 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
1.85 lakh copies arrived for board exams
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। जिले में कॉपियों की पहली खेप पहुंच गई है। हाईस्कूल के लिए अब तक 1.35 लाख और इंटर में 50 हजार कॉपियां आई हैं। विशेष कोडिंग वाली यह उत्तर पुस्तिकाएं कोठार में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई हैं। ए और बी कॉपियां अलग-अलग रंग की हैं, जिससे कोई गड़बड़ी न हो सके।
विज्ञापन

सोनभद्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 24 फरवरी से आरंभ होंगी। परीक्षा के लिए जिले में 77 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल व इंटर में करीब 41 हजार छात्र-छात्रा पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए विभाग व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जुटा हुआ है। परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरा, वायस रिकॉर्डर सहित अन्य सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। डीआईओएस खुद एक-एक केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्था की पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए कॉपियां भी पहुंचने लगी हैं। पहले चरण में कुल 1.85 लाख कॉपियां आई हैं। नकल रोकने के लिए बोर्ड ने इस बार कॉपियों को रंगीन किया है। हाईस्कूल की ए काॅपी हल्के गुलाबी और बी काॅपी लाल रंग की है।
इंटर की ए काॅपी भूरे रंग की और बी काॅपी का रंग बैंगनी है। कॉपियों पर अनुक्रमांक और परीक्षा तिथि लिखने के लिए वर्गाकार गोले बनाए गए हैं। पहले और आखिरी पेज पर बारकोड भी है। हाईस्कूल की ए काॅपी 16 और इंटरमीडिएट की 20 पेज की है।

118 केंद्रों पर होगी प्रायोगिक परीक्षा
बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं जिले में एक फरवरी से आरंभ होंगी। पहले प्रायोगिक परीक्षाएं 23 जनवरी से शुरू होने वाली थी। बाद में जेईई की परीक्षा के मद्देनजर इसकी तिथियों में बदलाव किया गया है। अब जिले में पहले चरण में ही एक से आठ फरवरी के मध्य प्रायोगिक परीक्षा पूरी कराई जाएगी। इसके लिए जिले में 118 केंद्र बनाए गए हैं। निगरानी के लिए 10 मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। प्रायोगिक परीक्षा के लिए बोर्ड के स्तर से परीक्षकों को नामित करने का कार्य चल रहा है।


यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी युद्धस्तर पर ही जा रही है। कॉपियों की पहली खेप जिले में आ गई है। एक फरवरी से प्रायोगिक परीक्षा भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए केंद्र तय कर लिए गए हैं। सभी केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया जा रहा है। नकलविहीन और सकुशल परीक्षा संपन्न कराने में कोई कसर नहीं रहेगी।
-जयराम सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed