{"_id":"686eaf400a32413099074641","slug":"184-bank-branches-remained-closed-transactions-worth-rs-50-crore-affected-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-130994-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 184 बैंक शाखाओं पर लटकता रहा ताला, 50 करोड़ का लेन-देन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 184 बैंक शाखाओं पर लटकता रहा ताला, 50 करोड़ का लेन-देन प्रभावित
विज्ञापन
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को जिले के बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। निजी व सार्वजनिक क्षेत्र की सभी 184 शाखाओं पर ताला लगा रहा। कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर हड़ताल का समर्थन किया।
नगर में जुलूस निकाला और नारेबाजी की। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से करीब 50 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ। बैंक शाखाओं पर आधार कार्ड बनवाने आए लाेगों को वापस लौटना पड़ा।
यूपी बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारी रोडवेज डिपो रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के बाहर एकत्रित हुए। यहां प्रदर्शन के बाद बाइक जुलूस लेकर एसबीआई शाखा पहुंचे। शाखा को बंद कराते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन
इस दौरान निजी व सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की जो भी शाखाएं खुली दिखीं, उन्हें भी बंद करा दिया गया। कर्मचारियों ने सरकार के रवैए को मजदूर विरोधी, कारपोरेट समर्थक करार देते हुए नारेबाजी की।
यूपी बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि केंद्र सरकार की जन व श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में यह राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की गई है। सरकार ने सभी को बंधुआ मजदूर बनाने की योजना बना ली है, जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सरकार को अपने फैसले वापस लेने होंगे। सरकार को बैंकों का निजीकरण रोकना होगा। पर्याप्त भर्तियां करते हुए आउटसोर्सिंग भर्ती बंद की जानी चाहिए। कॉरपोरेट के बकाया ऋणों की तत्काल वसूली कराते हुए ग्राहकों के लिए बैंकों में सेवा शुल्क कम किया जाए।
जिलामंत्री मुकेश कुमार ने ओपीएस बहाल करने, ट्रेड यूनियन के अधिकारों में हस्तक्षेप बंद करने की मांग की। प्रदर्शन में राजेश, महेश, राहुल,अ जय, दीपेश, उत्पल, रामजी, रामकेश, विकास, नीरज आदि बैंक कर्मी शामिल रहे।
इस हड़ताल का जिले में व्यापक असर रहा है। निजी व सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों की 184 शाखाएं हैं। सभी जगह कामकाज ठप रहा। करीब 50 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ है। -राजीव रंजन, जिलाध्यक्ष, यूपी बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन।