फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गुब्बारों से सजाए गए आदर्श मतदान केंद्र

गुब्बारों से सजाए गए आदर्श मतदान केंद्र

Sun, 19 May 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
गुब्बारों से सजाए गए आदर्श मतदान केंद्र

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए इस बार 550 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। इनमें से कई केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था की गई है। बूथों को गुब्बारों, कारपेट आदि से सजाया गया है। हर बूथ पर छाया के लिए टेंट की भी व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने जिले में इस बार मतदान प्रतिशत 70 फीसदी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत करीब एक पखवारे तक जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया गया। जगह-जगह गोष्ठी, प्रतियोगिताएं, रैलियों का आयोजन किया गया था। प्रशासन ने मतदान को बढ़ावा देने के लिए इस पर 550 मॉडल बूथ तैयार कराए हैं। आदर्श बूूथ बिल्ली-मारकुंडी, आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुसागर, आदर्श बूथ प्राथमिक विद्यालय गजराज नगर, प्राथमिक विद्यालय इकदिरी, महर्षि दयानंद इंटर कालेज रेणुकूट, प्राथमिक विद्यालय गिरिया, प्राथमिक विद्यालय खेमपुर समेत अन्य आदर्श बूथों को गुब्बारों आदि से सजाया गया है। वहां टेंट, आदि की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं के लिए छाएं की भी व्यवस्था की गई है। स्वीप प्रभारी (डीपीआरओ) आरके भारती ने बताया कि 550 मॉडल बूथ जिले भर में बने हैं। बाकी सभी बूथों पर टेंट की व्यवस्था हो रही है। गुब्बारों से सजाया गया है। कारपेट व टेंट हर बूथ पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed