{"_id":"5cc9da28bdec22073f3f0604","slug":"181556732456-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुर्क/सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने अनिल (19) को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
चुर्क तिराहे के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव का अनिल(19) घायल हो गया। घटना के वक्त वह सड़क पार कर रहा था। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही घायल को सड़क के किनारे किया। मौके पर पहुंची घायल को लेकर अस्पताल पहुंची जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर दूसरी घटना उरमौरा गांव के रात करीब नौ बजे की है। ट्रैक्टर-ट्राली के धक्के से बाइक सवार दो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को किनारे करने के साथ ही घटना की सूचना उनके घरवालों और पुलिस को दी। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने राबर्ट्र्सगंज निवासी रामकुमार (50) और प्रेम (48) को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उधर हादसे की खबर मिलते ही मृतक एवं घायलों के घरवाले भी पहुंच गए।