फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कचहरी के पास धू-धूकर जला ट्रांसफार्मर, 35 सौ घरों की बिजली कटी

कचहरी के पास धू-धूकर जला ट्रांसफार्मर, 35 सौ घरों की बिजली कटी

Tue, 30 Apr 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
कचहरी के पास धू-धूकर जला ट्रांसफार्मर, 35 सौ घरों की बिजली कटी
सोनभद्र। तहसील तिराहे पर शार्ट सर्किट के चलते सोवमार की दोपहर एक बजे 400 केवी का ट्रांसफार्मर धूं धूं कर जलने लगा। कचहरी के पास ट्रासंफार्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इसके चलते जहां मेन मार्केट और ब्रह्मनगर के 35 सौ उपभोक्ताओं की बत्ती पूरी तरह गुल हो गई। वहीं विकास नगर, सिविल लाइंस रोड एरिया के भी करीब डेढ़ हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। इसके चलते जहां लोगों को दोपहरी तड़पते हुए गुजारनी पड़ी। वहीं उमस और गर्मी से देर शाम तक लोग व्याकुल रहे।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे के करीब अचानक तहसील तिराहे स्थित ट्रांसफार्मर से लपटें उठने लगी तो हड़कंप मच गया। तत्काल लोगों ने एक्सईएन एसके सिंह को जानकारी दी। इसके बाद इससे जुड़े फीडर की लाइन गुल कर दी गई। इसके चलते मेन मार्केट और ब्रह्मनगर के 35 सौ उपभोक्ताओं की बत्ती पूरी तरह गुल हो गई। वहीं विकास नगर और सिविल लाइंस रोड एरिया में भी करीब डेढ़ हजार उपभोक्ताओं के यहां शाम पांच बजे तक बत्ती गुल रही। इसके बाद भी बिजली का थोड़ी-थोड़ी देर आना-जाना लगा रहा। शाम सात बजे जाकर आपूर्ति सामान्य हुई।
विज्ञापन
उधर, दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर देर रात आपूर्ति बहाल कर लेने की बात कही जा रही थी। उधर, तपती दोपहरी में बिजली गुल होने से तमाम लोग तड़प उठे। 44 डिग्री पारे में दिवारें, छत के तपने के कारण पंखे की हवा लू का एहसास करा रही थी। वहीं बत्ती गुल होने के कारण कूलर-एसी बंद हो गए। इसके चलते पूरी दोपहरी लोगों को तड़पते हुए गुजारनी पड़ी। वहीं एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर पर आयल गिरने के नाते आग लग गई। इससे जुड़े 3500 उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप हो गई। रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed