फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दिव्यांगों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

दिव्यांगों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Mon, 15 Apr 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
सोनभद्र। लोकसभा चुुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को दिव्यांगों की मतदाता जागरूकता रैली निकली। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने राबर्ट्सगंज के प्रेक्षागृह से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की अगुवाई डीएम के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड अंबेसडर आंखों से दिव्यांग अभय कुमार शर्मा रहे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तहत 19 मई को मतदान होना है। इसमें शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों से मतदान कराने के लिए पूरी व्यवस्था की गयी है। अबकी बार दिव्यांगजनों व वृद्धों को मतदान के लिए कतार नहीं लगानी होगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों को व्हील चेयर व एक सहयोगी मुहैया कराया जायेगा। उन्होंने दिव्यांगजनों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों से सीख लेकर अन्य नागरिक भी मतदान के लिए आगे आएं और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चल रहे जन जागरूकता आंदोलन का हिस्सा बनें। अभय शर्मा ने विभिन्न फिल्मी हीरो की आवाज में डायलाग बोलकर लोगों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया। कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व चुनाव है। चुनाव देश के विकास के लिए है। देश की खुशहाली के लिए है। इसका सभी को हिस्सा बनना चाहिए और मतदान अवश्य करना चाहिए। रैली में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ऋतुराज सिंह, डीपीसी अनिल केशरी सहित भारी संख्या में दिव्यांगजन शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed