{"_id":"5c704085bdec2273792f506e","slug":"181550860421-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीएल ने मनाया अंतराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीएल ने मनाया अंतराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली (सोनभद्र)। एनसीएल मुख्यालय में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एनसीएल के कार्मिक प्रमुख एवं महाप्रबंधक चार्ल्स जुस्टर ने सभी को जीवन में यथासंभव मातृ भाषा का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार एवं आलोचक श्री नामवर सिंह को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।
एनसीएल के प्रबंधन प्रशिक्षु राजभाषा अमित रंजन ने कार्यक्रम में दिवंगत नामवर सिंह का जीवन वृत्तांत पढ़कर हिंदी साहित्य में उनके अमूल्य योगदान की जानकारी दी। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध तथा शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के क्षेत्र में विश्वव्यापी काम करने वाली संस्था संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को, विश्व में भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा देने के लिए हर साल 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस का आयोजन करती है। साल 2019 के अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस का विषय मूल भाषाओं का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष है। विशिष्ट अतिथि राजभाषा विभाग के अध्यक्ष ए के चौधरी मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम में एनसीएल मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए मातृ भाषा थीम पर आयोजित क्विज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई और प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।