फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तकनीकी गड़बड़ी से बिजली, पानी को तरसे लोग,

तकनीकी गड़बड़ी से बिजली, पानी को तरसे लोग,

Sun, 17 Feb 2019 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी गड़बड़ी से बिजली, पानी को तरसे लोग,
दुद्धी। दुद्धी नगर और आसपास के गांवों में 33 हजार पावर लाइन में तकनीकी गड़बड़ी से शुक्रवार की रात से ठप बिजली आपूर्ति रविवार को शाम तक बहाल नहीं हो सकी। इससे लोग बिजली और पानी के लिए तरस गए हैं। पानी के लिए हैंडपंपों पर कतार लगाने के लिए विवश हैं। जेई आर हरीश का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी को दूर की जा रहा है। सोमवार की सुबह की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। दुद्धी नगर पंचायत क्षेत्र और उससे सटे गांव धनौरा, मल्देवा में शुक्रवार की रात से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे क्षेत्र की करीब 35 हजार आबादी प्रभावित है। बिजली आपूर्ति की दुर्व्यवस्था से नगरवासियों में असंतोष है। नगर में आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता खासे परेशान हो जा रहे हैं। बिजली नहीं होने से पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो पाती है, जिससे लोगों को हैंडपाइपों का सहारा लेना पड़ता है। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे से ठप बिजली आपूर्ति रविवार की शाम तक बहाल नहीं हो सकी है। बिजली आपूर्ति नहीं होने से नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति, रोजमर्रा कार्य, मोबाइल व इन्वर्टर चार्ज समेत तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बिजली उपभोक्ता राफे खां, दिनेश चंद्र, विकास, सतेंद्र चौरसिया, मनोज तिवारी का कहना है कि बिजली की दुर्व्यवस्था एक पखवारे से अधिक समय से बना हुआ है, जो ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली न होने से बोर्ड परीक्षार्थियों को भी तैयारी में दिक्कत हो रही है। उन्हें लैंप और ढिबरी का सहारा लेना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति भी बिजली न होने की वजह से ठप है। उधर विद्युत विभाग के जेई आर हरीश का कहना है कि 33 हजार पावर लाइन में फाल्ट हो गया है और फाल्ट मरम्मत का कार्य चल रहा है। मरम्मत का कार्य समाप्त होते ही विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed