{"_id":"5c17e3a6bdec2256fd70ef41","slug":"181545069478-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का कर्ज माफ कर कांग्रेस ने निभाया अपना वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का कर्ज माफ कर कांग्रेस ने निभाया अपना वादा
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
अनपरा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शपथ ग्रहण के दिन ही किसानों का ऋण माफ कर किसानों को बेहतरीन तोहफा दिया है। इससे किसानों सहित कांग्रेसियों में भी हर्ष व्याप्त है।
कांग्रेसी नेता पंकज मिश्रा, अंकुश दुबे, लक्ष्मीकांत दुबे, हरिनाथ खरवार आदि ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व कांग्रेस द्वारा जनता से किये गये वादे की कड़ी में किसानों का कर्जा माफ करने से देश के किसानों में कांग्रेस के प्रति हर्ष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा उसको पूरा किया। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री कमल नाथ ने किसानों का कर्ज माफी के पत्रावली पर हस्ताक्षर कर यह साबित कर दिया कि कांग्रेस ही किसानों की सच्ची हितैषी है।