फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   72 घंटे में परीक्षा केंद्रों की सूची तलब

72 घंटे में परीक्षा केंद्रों की सूची तलब

Wed, 28 Nov 2018 12:27 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
72 घंटे में परीक्षा केंद्रों की सूची तलब
सोनभद्र। जिले में नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने तीनों तहसील के एसडीएम से 72 घंटे के भीतर परीक्षा के लिए बनाए गए 69 केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की समुचित व्यवस्थाओं की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीआईओएस को परीक्षा केंद्रों की सूची मुहैया कराने का निर्देश दिया है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा द्वारा फरवरी 2019 में बोर्ड की परीक्षा शुरू होने की घोषणा किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इस बार हाईस्कूल में जहां 29288 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, इंटरमीडिएट में 18591 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल में बालक 14254 और बालिकाएं 15034 और इंटरमीडिएट में 8105 छात्र और 10486 छात्राएं हैं। हालांकि बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष परीक्षा में करीब तीन हजार छात्र-छात्राएं कम हैं। परीक्षा की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे जिला प्रशासन सक्रिय हो रहा है। जिलाधिकारी ने राबट्र्सगंज एसडीएम शादाब असलम, दुद्धी उपजिलाधिकारी रामचंद्र और घोरावल एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर 30 नवंबर तक मुहैया कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, चहारदीवारी, शौचालय, बैठने के लिए फर्नीचर, बिजली आदि है या नहीं, इसकी रिपोर्ट तैयार करने की बात कहीं है। जिलाधिकारी ने डीआईओएस को तीनों एसडीएम को उनके क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों की सूची मुहैया कराने का निर्देश दिया है। वहीं, सदर एसडीएम ने कहा कि केंद्रों की सूची प्राप्त हो गई है। निर्धारित समय सीमा के भीतर जांचकर जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed